हसनपुर। कातिलाना हमले के मामले में जेल में बंद आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद कर लिया।
19 जुलाई की रात मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी यासीन गली से जा रहा था। घर के पास पीछे से आए चार लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था। यासीन की बहन आयशा की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के बब्बू, रिजवान, फैसल और हर्षित जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एसएसआई अमित कुमार ने आरोपी बब्बू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के पास आम के बाग से घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया गया। संवाद