फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबिलेंट फैक्ट्री के पावर प्लांट में लगी आग

Sun, 12 Nov 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला(अमरोहा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटी भरतिया ग्रुप की जुबिलेंट फैक्ट्री के पावर प्लांट में शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। इससे प्लांट में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। इसकी लपटें काले धुएं के साथ काफी ऊंचाई पर उठती दिखाई पड़ीं। कंपनी प्रबंधन ने बिना पुलिस को सूचना देकर आग पर नियंत्रण कर लिया। इस आग से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


जुबिलेंट लाइफ सांइसेज में पॉवर प्लांट के पास रबड़ चेन के माध्यम से कोयला सप्लाई किया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यहां करीब 20 से 25 श्रमिक काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक रबड़ चेन में आग लग गई। रबड़ चेन के साथ ही प्लांट के एक हिस्से में आग भड़कते ही कंपनी में खतरे का सायरन बज उठा। सायरन बजते ही कंपनी में काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। कंपनी की फायर सेफ्टी यूनिट के साथ प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। उसकी दहकती लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंच रही थी। कंपनी की दमकल यूनिट ने करीब एक घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से प्लांट जलने से लाखों की क्षति का अनुमान है।

जुबिलेंट लाइफ सांइसेस के यूनिट हेड सीबी भारद्वाज ने फैक्ट्री की कोयला सप्लाई करने वाली रबड़ चेन में आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके कारणों का पता लगाने को जांच की जाएगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या रबड़ चेन ज्यादा गरम होने से भी आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें