सैदनगली के गांव अल्लीपुर भूड़ शर्की में आग लगने से जला किसान का घर।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव अलीपुर भूड़ शर्की में किसान के घर में अचानक लग गई। ग्रामीणों की सतर्कता से पशुओं को तो बचा लिया गया लेकिन आग पर ग्रामीण काबू नहीं पा सके। दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक सबकुछ जल कर खाक हो गया। हजारों का नुकसान हुआ है। इस दौरान अफरातफरी भरा माहौल रहा।
क्षेत्र के गांव अल्लीपुर भूड़ शर्की में नूर मोहम्मद पुत्र मुंशी खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। सोमवार को दिन में अचानक घर के छप्पर में आग लग गई। आग लगता देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौमे पर पहुंच गए। किसी तरह छप्पर के नीचे बंध रहे पशुओं को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने फायर बिर्गेड को सूचना दी और आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। छप्पर ें लगी आग ने कमरों मेें रखे सामान को भी चपेट में ले लिया। इसी दौरान दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया की वाशिंग मशीन, साइकिल, चारपाई, राशन समेत कीमती सामान जल कर राख हो गया।