फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटनवेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग

Tue, 14 Nov 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा के कांकर सराय रोड स्थित कॉटनवेस्ट कारखाने में धू-धूकर जलती आग।
विज्ञापन
कॉटनवेस्ट कारोबार के नाम से दूर-दूर तक पहचान बनाने वाली अमरोहा नगरी में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। कॉटनवेस्ट कारखाने पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


 दमकल को भी आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे से करीब आठ लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर के मोहल्ला दानिश मंदान निवासी अलीमुद्दीन पुत्र अशगर अली का कांकर सराय मार्ग पर कॉटनवेस्ट का कारखाना है। इन दिनों कॉटनवेस्ट का सीजन चल रहा है। कारखाने में दिन रात काम हो रहा है। 
सोमवार की सुबह करीब छह बजे मजदूर रात की ड्यूटी करके घर चले गए। कारखाना खाली पड़ा था। कारखाने के मुख्य द्वार पर ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।     ट्रांसफार्मर पर जा रही हाईटेंशन लाइन कारखाने के ऊपर से होकर जा रही है। 
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर कारखाने पर जा गिरा। जिससे कारखाने में रखे कॉटनवेस्ट के माल ने आग पकड़ ली। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे की जानकारी होने पर कारखाना संचालक मौके पर पहुंच गया। बिजली विभाग को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल को भी मौके पर बुला लिया गया। किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि कॉटनवेस्ट की दो मशीनें, पक्का और कच्चा माल जल कर खाक हो गया। इतना ही नहीं कारखाना भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। करीब आठ लाख के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें