फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला के कब्रिस्तान में लगी आग

Tue, 09 Jan 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला कब्रिस्तान पर खड़ी झाड़ियों में लगती आग।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर में स्थित प्राचीन ललिता देवी मंदिर के पास कब्रिस्तान में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। कब्रिस्तान में आग की लपटें उठते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। कब्रिस्तान में बनी कब्र के ऊपर झाड़ियों में आग लगने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर में प्राचीन ललिता देवी मंदिर के पास ही कब्रिस्तान बना हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर को कब्रिस्तान के पास स्थित झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी। आग सुलगती हुई कब्रिस्तान में पहुंच गई और देखते ही देखते कब्रों के ऊपर खड़ी झाड़ियों में आग की लपटें तेजी के साथ उठने लगीं। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दमकल कर्मियों ने बमुश्किल करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से वहां लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि आग से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कब्रों के ऊपर झाड़ियां जलने से मुस्लिम समाज लोगों में रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें