मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पिकअप गाड़ी के मालिक हैं। उनकी गाड़ी पर मोहम्मद यासिर चालक है। शुक्रवार को मोहम्मद यासिर मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी अमन भारद्वाज का हापुड़ से पिकअप में पेंट भर कर मुरादाबाद लौट रहा था।
अमरोहा के जोया में पेंट से लदी पिकअप में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक ने पिकअप से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पिकअप गाड़ी के मालिक हैं। उनकी गाड़ी पर मोहम्मद यासिर चालक है। शुक्रवार को मोहम्मद यासिर मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी अमन भारद्वाज का हापुड़ से पिकअप में पेंट भर कर मुरादाबाद लौट रहा था। रात को करीब 8:30 बजे जैसे ही पिकअप डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नारंगपुर चौराहे पर पहुंची। तभी अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी।
चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर हाईवे पर अन्य वाहनों के पहिए थम गए। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बामुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। अग्निकांड में पिकअप और उस में रखा लाखों रुपये की पेंट जलकर नष्ट हो गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि फिकअप मालिक ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने बात बताई है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।