फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय भड़की आग, परिवार के चार लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय सिलिंडर लिकेज होने से आग भड़क गई। परिवार के चार लोग झुलस गए। जिनमें दो मासूम बच्चियों समेत पति-पत्नी शामिल हैं। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। रहरा के निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव जामनो वाली मढै़या निवासी नरेंद्र सिंह शुक्रवार को गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आया था। दोपहर के समय पत्नी संतोष देवी खाना बनाने के लिए जैसी रसोई में पहुंची और चूल्हा जलाने की कोशिश की, तो इसी दौरान आग भड़क गई। पास में नरेंद्र, मासूम छह वर्षीय बेटी कनक व चार वर्षीय बेटी खुशी भी खड़ी थी। सभी आग की चपेट में आ गए। चीख-पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। चारों बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए रहरा के निजी अस्पताल में ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। झुलसे लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें