फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क पर दौड़ती डीसीएम में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 08 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे चलती डीएसीएम में आग लगी गई। कपड़ों से भरी डीसीएम दिल्ली से बिलारी जा रही थी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी भूरा डीसीएम चलाते हैं। वह दिल्ली से डीसीएम में कपड़े भरकर बिलारी जा रहे थे। वह अपने गांव अब्दुल्ला कॉलोनी के पास पहुंचे तो डीसीएम में आग लग गई। चालक ने बताया कि गाड़ी में आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें