फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंद पड़े कॉटन वेस्ट कारखाने में आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Fri, 11 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संदिग्ध हालात में बंद पड़े कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कई लाख के नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

यह घटना मोहल्ला इस्लामनगर में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे की है। मोहल्ला बटवाल निवासी ताहिर मंसूरी का यहां पर काॅटन वेस्ट कारखाना है। कारखाना परिसर में ही गोदाम भी है। बृहस्पतिवार को मजदूर नहीं आए थे। इसके चलते कारखाना बंद था। दोपहर के समय अचानक कारखाने में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख लोगों की भीड़ जमा हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। कारखाना स्वामी भी आ गए थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कई लाख रुपये का नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें