फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हत्या व बलवे की घटना के गवाह पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। साल 2024 में हुई जमीन पर कब्जे को लेकर हुई हत्या व बलवे की घटना के गवाह ने घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से फायर झोंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कुआखेड़ा में साल 2024 में एक भूमि पर कब्जे को लेकर बलवा हो गया था। इसमें एक बुजुर्ग की हत्या हो गई थी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गांव निवासी माजिद इस घटना में गवाह है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक माजिद ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद था। थाना नौगांवा सादात के एक गांव निवासी दो युवक उसके घर में घुस आए और उस घटना में गवाही नहीं देने के लिए धमकाया। माजिद का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया। संयोगवश वह बच गया। आरोपी गवाही देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें