फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को गोली मारने के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को संदिग्ध बता रही पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़ रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन व हाथ नहीं लगा। उधर गोली लगने से जख्मी हुए युवक को मेरठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद निवासी आरिफ सोमवार की शाम मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव बासीपुर में रिश्तेदारी से लौट रहा था। बसैली फाटक के निकट पहुंचने पर उसे गोली मार दी गई। वह घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां पर हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में बछरायूं थाना क्षेत्र के भगवानपुर भूड़ निवासी आरोपी इरशाद के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की। रात में ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उधर अब तक पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि हत्या की कोशिश में नामजद कराए इरशाद ने बीते साल गाजियाबाद के थाना लोनी में आरिफ व उसके बेटे मोहम्मद आसिफ के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। आरिफ व उसके बेटे मोहम्मद आसिफ ने इरशाद के भतीजे अहसान को अधमरा करके छोड़ा था। जिसमें पिता-पुत्र जेल गए थे। कुछ दिन पहले ही पिता-पुत्र जेल से छूटकर आए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें