युवक ने प्लाट का इकरारनामा कराकर दूसरे व्यक्ति को बैनामा करा दिया। इकरारनामे पर ली गई धनराशि नहीं लौटाने पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अनिल निरंकारी का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि 26 नवंबर 2018 को उन्होंने मोहल्ला बगला निवासी अहमद शेख से एक प्लाट का सौदा आठ लाख में तय किया था। इकरारनामे के समय पांच लाख रुपये नकद दिए थे। समय पर बैनामा न कराने पर नोटिस दिया तो आपसी सहमति से फिर से अहमद शेख ने दूसरा इकरानामा कराया। इस दौरान अहमद शेख ने 2019 में अफसर अली को इकरारनामा कराते हुए चार अन्य व्यक्तियों को जमीन का बैनामा करा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने अहमद शेख से इकरारनामे के समय दी गई धनराशि मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अहमद शेख के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद