फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत दस लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ साल पहले मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हैं। विवाहिता का देवर उसके साथ छेड़खानी करता है। एक दिन देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने विवाहिता के साथ मारपीट की। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। आरोप है कि 8 नवंबर की शाम पांच बजे ससुराल वाले अपने घर में घुस आए और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। दहेज की मांग दोहराई। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। प्रभारी सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति समेत दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें