लापरवाही बरतने के मामले में बिजली अधिशासी अभियंता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश मंडी धनौरा पुलिस को दिए हैं।
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव चकवासीपुर के अजय कुमार ने का आरोप है कि उसके घर के पास 10 केबीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक बिजली कनेक्शन कर दिए गए। कई बार इस संबंध में अधिशासी अभियंता विश्वास कुमार, उपखंड अधिकारी त्रिभुवन सिंह, अभियंता दीपेश सक्सैना से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इनकी मिलीभगत से अवैध कटिया कनेेक्शन भी चल रहे हैं। ओवर लोड के चलते 26 जून को रात बारह बजे तेज आवाज के साथ यह बिजली ट्रांसफार्मर फट गया। हादसे में उसका बेटा संजीव, पुत्रवधू सुहानी और पोता दक्ष बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। इसकी शिकायत इन तीनों से की तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसपी से भी शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलापति ने अधिशासी अभियंता समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष मंडी धनौरा को दिया है।