फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का चुनाव हरवाने का आरोप लगाकर मारपीट, मां-बहन से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम प्रधानी का चुनाव हरवाने का आरोप लगाकर समर्थकों ने युवक के साथ मारपीट की। बचाव में आए पिता को भी पीटा। मां और बहन के साथ छेड़खानी की। संबंधित थाने में रिश्तेदार के ड्राइवर होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पीड़ितों का मेडिकल कराया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत एडीजी बरेली जोन से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि छह मई की रात उनका बेटा अमरोहा से घर लौट रहा था। तभी निजी कॉलेज के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। प्रधानी चुनाव में वोट नहीं देने का हवाला देकर मारपीट की। चुनाव हरवाने का आरोप लगाया। बचाव में आए पिता के साथ भी मारपीट की। इसके अलावा मां-बहन के साथ छेड़खानी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। रजबपुर थाने का ड्राइवर एक आरोपी का रिश्तेदार है, इसलिए पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित परिवार का मेडिकल कराया। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दरोगा ने दबंगों पर कार्रवाई करने के एवज में रुपये की मांग की। रिश्वत न देने पर उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन से की। उनका निर्देश मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुशील उसके भाई दुष्यंत, कपिल और नौनिहाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें