फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दो पक्षों में जमकर मचा बवाल, 115 पर FIR; गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Wed, 07 Jun 2023 12:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

अमरोहा में सांप्रदायिक बवाल में मुस्लिम पक्ष के पंद्रह नामजद समेत 115 पर मामला दर्ज हो गया है। वहीं पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानक नंगली गांव में सांप्रदायिक बवाल करने के मामले में पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के पंद्रह नामजद समेत 115 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नानक नंगली गांव में मुस्लिम पक्ष के लोग पिछले करीब दो महीने से हिन्दू पक्ष पर बगैर अनुमति के धर्म स्थल का निर्माण कराने आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अधिकारियों के मना करने के बाद भी हिन्दू पक्ष धर्म स्थल का निर्माण करा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
बीती मंगलवार शाम धर्म स्थल का निर्माण कराने वाले लोग पूजा-पाठ शुरू कर रहे थे। तभी मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। जमकर बवाल हुआ। फायरिंग भी की गई। घटना में बुजुर्ग फूलवती समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात इंस्पेक्टर, सीओ सतीश चंद पांडेय और एसडीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। 

घर में घुसकर की गई तोड़फोड़
हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम वर्ग के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। उनकी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया गया। घरों में आग लगाने के लिए लकड़ी आदि भी डाली गईं। वहीं हिंदू पक्ष के लोगों ने पुलिस पर ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। सांप्रदायिक बवाल होने पर मंडी धनौरा, बछरायूं, अमरोहा नगर समेत कई थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। 

पुलिस ने बवाल के बाद लिया एक्शन
एसपी आदित्य लांग्हे ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही माहौल बिगड़ने के डर से गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि घटना में हिंदू पक्ष के सत्यवीर सिंह की तहरीर पर मुस्लिम पक्ष से 15 लोग नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 452, 427, 354, 323, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों पर दर्ज हुआ केस
हिंदू पक्ष के पीड़ित सत्यवीर सिंह की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले डॉ. सजाउद्दीन खान, रुसत खान, अकरम खान, चांद खां, अलाउद्दीन खान, इश्पाक खान, अकबर खान, अमन जान खां, सुहेब, अमीर, सद्दाम, तालिब, शाहनवाज, सीटू, राशिद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें