घर से बाहर गया हुआ था मजदूर
ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अब्बलपुर गांव में हुई। यहां पर मजदूर दिलशेर का परिवार रहता है। दिलशेर अमरोहा में स्थित कॉटन वेस्ट कारखाने में मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी खुर्शीदा के अलावा पांच बेटी और एक बेटा है। मंगलवार की रात दिलशेर कॉटन वेस्ट कारखाने पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे थे।
चोरी की वारदात के बाद परिवार ने मचाया शोर
रात में किसी समय दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखी 17 हजार रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। रात में ही करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दिलशेर ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। वहीं बुधवार की सुबह खेतों में खाली बैग पड़े मिले। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।