अमरोहा। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बिना मास्क और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब नौगांवा सादात पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी पर बिना मास्क लगाए इकट्ठा होकर संक्रमण फैलाने का आरोप है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एसएसआई उमेश कुमार शांति व्यवस्था और लॉकडाउन को लेकर कस्बे में गश्त कर रहे थे। तभी रजा मस्जिद के पास दस से 11 लोग खड़े थे। किसी ने भी अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। वर्तमान में महामारी कोविड-19 के कारण धारा 144 और कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। पुलिस को देख कर सभी लोग भाग निकले। एसएसआई की तहरीर पर महामारी कोविड-19 के तहत सन्नू, वहीद, शाहिद, वकील, अनीश, अरशद, शहनाज उर्फ काला, अमन, अमजद और नसीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।