फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस टीम पर पथराव करने में 13 नामजद समेत 18 पर एफआईआर

Tue, 07 Jan 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव करनपुर माफी में चार दिन पहले जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट व पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में महिला दरोगा की तहरीर पर 13 नामजद सहित 18 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि दो जनवरी को हैड कांस्टेबल अरुण कुमार, सिपाही रोकी सहरावत को गांव करनपुर माफी में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। जहां जमीन पर कब्जा करने लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो रहा था। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। इसके बाद थाने से अधिक फोर्स मौके पर बुलाकर शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। किसी तरह से खुद को बचाते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर सन्त कुमार, डालचन्द, राधे किशन, जयवीर, योगेन्द्र, विक्रम, राजेन्द्र, बीना, मनोज कुमार, रामवीर, वीर सिंह, राजू, मोनू कुमार, संतोष देवी व पांच अज्ञात के खिलाफ धारा 191 (2), 190, 115(2), 352, 351(2), 125, 131 बीएनएस, व 7 सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें