फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर ससुर समेत चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। गला दबाकर और हाथ की नस काटकर हत्या की कोशिश की। देवर ने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस इंस्पेक्टर ससुर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ससुर इंस्पेक्टर की लखीमपुर खीरी में तैनाती है। वह निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी करीब तीन साल पहले बरेली निवासी पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के तीन माह तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद ससुरालियों दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मारपीट और गलत व्यवहार किया जाने लगा। देवर बुरी नीयत रखने लगा और कई बार छेड़खानी की। 16 मई 2020 को पति और सास कहीं गए हुए थे। विवाहिता अपने घर पर अकेली थी। तभी देवर ने तमंचे के बल पर बुरी नीयत से पकड़ लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता ने किसी तरह खुद को बचाया। पति और सास के लौटने पर विवाहिता ने घटनाक्रम बताया तो उल्टा अभद्र व्यवहार करने लगे। पति और सास ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। विवाहिता ने अपने मायके छोड़ने की बात कही तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए हाथ की नस काट दी। मायके वालों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया था। विवाहिता के ससुर यूपीपी में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी में चल रही है। पुलिस अभिरक्षा में बंदी की मौत के मामले में वह निलंबित चल रहे हैं। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें