नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी पास के ही एक गांव निवासी सेना में तैनात युवक के साथ की थी। आरोप है कि उक्त युवक ने पहले से ही उत्तराखंड की युवती के साथ शादी कर रखी है। जब इसकी जानकारी उसकी बेटी को हुई तो उसके होश उड़ गए। किसान का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित भी करने लगे। इसको लेकर विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। 16 अगस्त 2024 की रात सैन्यकर्मी ने फिर उसकी बेटी से विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके खिलाफ कोर्ट में कई मुकदमे कर रखे हैं। इतना ही नहीं विवाहिता की ओर से चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद