फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज में कार और पांच लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अब महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नंगली शेख गांव निवासी खुर्शीद की बेटी शादाब की शादी दो साल पहले संभल के हयातनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला सरायतरीन कोटला निवासी मोहम्मद जफर के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी में हैसियत के अनुसार मोटरसाइकिल वालों ने दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले उपहार से खुश नहीं थे। विवाहिता के एक बेटी भी है। ससुराल वाले दहेज में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। नौ मई की रात ससुराल वालों ने विवाहिता को जान से मारने की नीयत से हाथ पैर बांध दिए और बुरी तरह मारपीट की। गला भी दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता के शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोगों ने उसे बचाया। घटना के बाद 10 मई को विवाहिता के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और समझाने की कोशिश की। तभी आक्रोशित ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लिहाजा उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही है। विवाहिता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति मोहम्मद जफर, मोहम्मद अली, शबाना, आदिल, आजम, अनस और फराना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें