फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ एफआइआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला थानाक्षेत्र के कूवी गांव का है। सम्भल जनपद के थाना नखासा के गांव चंदावली निवासी रितु कुमारी की शादी कुवी निवासी अंकुल कुमार के साथ 24 मई 2013 को हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन बाद में ससुराल वालों रितु को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कई बार दोनों रिश्तेदारों के बीच समझौता समझौते के प्रयास किया। लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि 18 मई को रितु के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। लिहाजा पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। तहरीर पर पुलिस ने पति अंकुल, ससुर अरविंद, सास विनोद देवी, देवर पंकज व प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें