रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
डिडौली निवासी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बड़ी ब्रह्मणा स्थित फैक्ट्री मालिक और गांव के ही ठेकेदार के खिलाफ बेटे और गांव के 12 वर्षीय किशोर को बंधक बनाकर ले जाने और इच्छा का विरुद्ध रोक कर रखने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा डिडौली निवासी जगपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके बेटे अर्जुन और गांव के ही तस्लीम के 12 वर्षीय बेटे जावेद उर्फ गुड्डू को बंधक बनाकर जम्मू कश्मीर ले जाया गया है। यहां दोनों को 10 दिन से ज्यादा समय तक इच्छा के विरुद्ध रोककर जबरन काम कराया जा रहा है। परिजनों ने पिछले दिनों ठेकेदार तनाजुल के साथ मामले की शिकायत एसपी से की थी। कहा था कि सांबा जिले से आए लोग जबरन दोनों को अपहृत कर अपने साथ ले गए थे। इस पर उन्होंने डिडौली कोतवाली को पुलिस जम्मू भेज कर अपहृतों को मुक्त कराने के आदश दिए थे।
डिडौली पुलिस परिजनों के साथ जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले पहुंची तो मामले की पोल ही खुल गई। वहां जांच में पता चला कि ठेकेदार लेबर देने के नाम पर आरोपी कंपनी काफी रुपया लेकर बैठ गया है। इसी रंजिश में मामले को अंजाम दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस से सहायता नहीं मिलने पर परिजनों डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बड़ी ब्रह्मणा गांव स्थित राहुल इंडस्ट्रीज के मालिक कातिब हुसैन उर्फ बिट्टू तथा डिडौली गांव निवासी तनाजुल के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।