फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक व उनके साथियों पर एफआईआर

Sat, 30 Sep 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीजेपी अमरोहा विधानसभा के मीडिया प्रभारी को धमकाने और गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष दक्ष और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मनीष दक्ष पर रास्ते में दीवार खड़ी करने का भी आरोप था। जिसे नगर पालिका की टीम ने ध्वस्त करा दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब में रहने वाले धीरज खुराना भाजपा में विधानसभा अमरोहा के मीडिया प्रभारी हैं। जबकि मनीष दक्ष भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक हैं। धीरज खुराना अमरोहा नगर पालिका परिषद के ठेकेदार भी हैं। आरोप है कि नगर पालिका के द्वारा मोहल्ला किशनगढ़ में इमरत के मकान से राजू के मकान तक सीसी सड़क पर नाली निर्माण कार्य कराए जाने के लिए ठेका स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष दक्ष व मोहल्ले के कुछ लोगों ने रातों-रात रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को हुई तो 26 सितंबर को जेसीबी से दीवार को गिरवा दिया गया। लेकिन जब सड़क का निर्माण करने के लिए धीरज खुराना कार्यस्थल पर पहुंचे तो मनीष दक्ष व गली के अन्य लोगों ने धमकाया। माहौल बिगड़ता देख धीरज खुराना वापस लौट आए।
आरोप है कि दोपहर 2 बजे मनीष दक्ष ने दीपक खुराना को फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में धीरज खुराना ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने रास्ते में खड़ी दीवार को ध्वस्त करा दिया। इस मामले में दोनों भाजपा नेताओं के बीच समझौते की चर्चा चल रही थी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि धीरज खुराना की तहरीर पर मनीष दक्ष और उनके साथियों के खिलाफ गाली गलौज और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें