फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से शिक्षक की पत्नी व युवती की मौत

Sat, 30 Sep 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खादगुर्जर गांव में बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक संतपाल सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (57) की बुखार से मौत हो गई। उनकी पुत्रवधू, बेटा और पौत्र बुखार से बेहाल हैं। वहीं, गांव में घर-घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। उधर, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढि़याल में यासीन के बेटी आशिया (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

खाद गुर्जर निवासी निवासी शिक्षक संतपाल सिंह प्रजापति मोहरका पट्टी में पढ़ाते हैं। चार दिन पहले उनकी पत्नी उर्मिला देवी, बेटे योगेंद्र और पुत्रवधू लवली व 11 वर्षीय पौत्र आयुष को बुखार आया। जिसके चलते सभी को धनौरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह हालत बिगड़ जाने के कारण मेरठ ले जाया गया। निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई। जहां पर रात 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, खाद गुर्जर में बुखार से मौत का आंकड़ा छह तक पहुंच गया है। 21 सितंबर की रात चंद्रपाल की पत्नी बाला देवी (50), दो दिन बाद 23 सितंबर की सुबह गांव निवासी सिपाही नरेंद्र सिंह प्रजापति की पत्नी अंशु देवी (28), उसी रात राजवती (65) की बुखार से मौत हो गई। दोनों को कई दिन से बुखार आ रहा था। बीते शुक्रवार को गांव की मेशर जहां (55) की बुखार से मौत हो गई।
उधर, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढियाल निवासी यासीन की बेटी आशिया को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। वह संभल जिले के बहजोई में स्थित सुसराल से मायके आई हुई थी। मायके वाले ही उसका उपचार करवा रहे थे। शुक्रवार को आशिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। मृतका ने अपने पीछे एक मासूम बच्ची को छोड़ा है।
विज्ञापन


मरीजों को घरों में लगाई जा रही ड्रिप

गजरौला। खाद गुर्जर गांव में बुखार का इस कदर कहर है कि घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हैं। ऐसा कोई नहीं बचा, जिसमें किसी न किसी सदस्य को बुखार न आ रहा हो। 55 वर्षीय आशा देवी पत्नी विजेंद्र सिंह, 57 वर्षीय लौंगश्री, प्रेमवती, युवक अनुराग सिंह को कई दिन से बुखार आ रहा है। उनको गांव के झोलाछाप द्वारा घर पर ही ड्रिप लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हैं। गजरौला, मंडी धनौरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर गांव में पहुंचे। मरीजों की जांच की। उनको दवाई बांटी गई। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें