फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगरौली ग्राम प्रधान के वित्तीय, प्रशासनिक अधिकार सीज, जांच को अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरौली के ग्राम प्रधान जसवीर सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अपने दायित्वों का संतोषजनक ढंग से निर्वहन नहीं करने पर की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर शासकीय योजनाओं में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और पद के दुरुपयोग का भी आरोप है। मामले की अंतिम जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को नामित किया गया है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि ग्राम प्रधान जसवीर सिंह को कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन्होंने अपने आचरण में कोई सुधार नहीं किया। वह अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया था। इन सभी गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद डीएम ने यह सख्त कदम उठाया है।

जांच समिति का गठन
मामले की अंतिम जांच जिला विकास अधिकारी को सौंपी गई है। उनके साथ अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भी इस जांच में शामिल होंगे। यह समिति ग्राम प्रधान के खिलाफ लगे सभी आरोपों की गहनता से पड़ताल करेगी। वह सभी संबंधित दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें