डिडौली। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में अमिल और बाबू के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। आठ अप्रैल की शाम चार बजे अमिल घर से खेत पर जा रहे थे। तभी राशिद के घर के सामने नादिर, सफीक, अमिल और नौशाद ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अमिल की तहरीर पर राशिद, चांद, अरशद, नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि बाबू की शिकायत पर नादिर, शफीक, अमिल और नौशाद खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।