फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल, छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मारपीट का ये मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान की बेटी छत पर कूड़ा डालने गई थी। इस दौरान उनका बेटा सूर्य देव को जल चढ़ाने छत पर गया था। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही रहने वाला व्यक्ति दीवार के सहारे लघुशंका कर रहा था। किसान के बेटे ने लघुशंका करने से मना किया तो उसने गाली गलौज की। बाद में आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके परिवार के बुजुर्ग खेत पर खेत पर टहल रहे थे। इस दौरान पहले पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। बचाव में आई पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला ने छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। इस पक्ष की ओर से भी तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें