हसनपुर। कोचिंग सेंटर में हुई परीक्षा में नंबर कम देने को लेकर विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
नगर के बाइपास रोड पर एक कोचिंग सेंटर स्थित है। जहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। बताते हैं कि कोचिंग सेंटर पर हर पंद्रह दिन में विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाता है। जिसमें नंबर कम लाने को लेकर सोमवार को छात्र व शिक्षक के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद