फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवादित फैक्टरियों के जीएम सहित 34 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर स्थित दो विवादित फैक्टरियों पर कब्जे को लेकर दोनों के प्रबंधक आमने-सामने आ गए हैं। उन्होंने एक दूसरे पर अपनी-अपनी फैक्टरी की भूमि कब्जाने का का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जीएम सहित 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी इकाई के जीएम ने भी दो नामजद व 30 अज्ञात आरोपियों पर अवैध रूप से भूमि को हड़पने, विरोध पर अपने व स्टाफ के साथ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बस्तौरी माफी के रकबे में दो औद्योगिक इकाई अल मेहताब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड व चड्ढा स्पिन टैक्स लिमिटेड स्थित हैं। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना स्पिन टैक्स लिमिटेड के जनरल मैनेजर हैं। वीरेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी कंपनी की बस्तौरी माफी के खसरा 64,66,61 और मीरपुर के खसरा 2 पर 13.08 एकड़ भूमि है। जिसमे 29 जुलाई वर्ष-1997 से फैक्टरी शेड निर्मित है। बाकी भूमि खाली है। खाली पड़ी भूमि में उत्तर प्रदेश शासन की निजी औद्योगिक प्लेज नीति के तहत पार्क बनाने की योजना है। जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा स्वीकृत है। जिसकी ग्राउंड ओपनिंग सेरेमनी 19 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करनी है।
आरोप है कि रविवार को अल मेहताब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर गुरु कमलजीत सिंह अपने साथ स्टाफ के अशोक कुमार शर्मा व 25-30 लोगों को साथ लेकर आए। वीरेंद्र कुमार सक्सेना व स्टाफ के साथ गाली गलौज की। धमकी देते हुए फायरिंग भी की गई। तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने गुरु कमलजीत सिंह व अशोक कुमार शर्मा और 25-30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उधर अल मेहताब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर गुरु कमलजीत सिंह निवासी गजरौला ने वीरेंद्र कुमार सक्सेना व कुछ अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वीरेंद्र कुमार सक्सेना उनकी फैक्टरी पर जबरन कब्जा करना चाहता है। उसके खिलाफ बीते साल थाना गजरौला में बीते साल मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार काे वह अपने साथ कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगाें को लेकर जबरन फैक्टरी में घुस गया। हथियारों से लैस लोग जेसीबी भी लेकर आए थे। दबंगों ने फैक्टरी की पिछली दीवार को तोड़कर अंदर भी तोड़फोड़ की। एक करोड़ रुपये का नुकसान कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें