फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गेहूं निकासी के दौरान धूल घर में पहुंचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Sat, 18 Apr 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांव कालीलेट में खेत में गेहूं निकालने के दौरान उठ रही धूल को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और तमंचे की बट से मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। घटना में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, इसमें 11 लोग नामजद हैं। कालीलेट के रहने वाले कुपाल सिंह का आरोप है कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के ही मोहित अपने खेत में गेहूं निकाल रहा था। इस दौरान मशीन से उड़ रही धूल उनके घर तक पहुंच रही थी। इस पर उनके बेटे सोमपाल और भतीजे राहुल ने मोहित से मशीन का मुंह दूसरी दिशा में करने के लिए कहा, ताकि धूल घर में न आए।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर मोहित, राहुल, कपिल और यश समेत अन्य लोगों ने मिलकर सोमपाल और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की और उसकी बट से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में सोमपाल, राहुल और राकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि नीरज और कैलाशी भी घायल हुए।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से राहुल की पत्नी मोनिका का आरोप है कि उसी दिन उनके देवर मोहित अपने घर के पीछे खेत में गेहूं निकाल रहे थे, तभी गांव के सोमपाल, राहुल, राकेश, बबलू, अमन, अरुण और संजीव समेत 10-12 लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने जबरन मशीन बंद कराने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि जब मोनिका और उनके पति राहुल बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे मोनिका, उनके पति राहुल और देवर मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में सोमपाल, राहुल, राकेश, बबलू, अमन, अरूण, संतवीर और मोहित, राहुल, कपिल और यश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें