फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुंडन संस्कार में डीजे को लेकर मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मुंडन संस्कार में डीजे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा निवासी काविंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर को गांव बच्चों के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था। वहां पर काविंद्र का भाई कोसिंद्र भी खड़ा हुआ था। कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने गाली गलोज करते हुए कोसिंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। घायल का उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें