फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंगेतर ने शादी से किया इन्कार, जुटी पंचायत

Thu, 11 May 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी से तीन दिन पहले युवक ने मंगेतर से रिश्ते से इंकार करते हुए प्रेमिका के साथ शादी का एलान कर दिया। मामला तीन परिवारों के बीच फंस कर रह गया। पंचायत में युवक की मर्जी के अनुसार प्रेमिका के साथ निकाह करने पर सहमति बनी। जिस पर तीनों के परिजन सहमत हो गए।
विज्ञापन

ये मामला नगर के एक मोहल्ले का है। यहां पर रहने वाले एक कारोबारी ने अपने बेटे का रिश्ता अपनी साली की बेटी के साथ तय किया था। रिश्ते की रस्म पूरी होने के साथ ही दोनों परिवारों के बीच दहेज में सामान के लेनदेन को लेकर भी बातचीत हो गई थी और परिजनों ने मई के आखिरी सप्ताह में उसकी शादी की तारीख तय कर दी। लेकिन, लड़के का प्रेम मोहल्ले में रहने वाली बिरादरी की ही एक युवती के साथ पांच साल से चल रहा था। अब तीन दिन पहले हिम्मत जुटाकर युवक ने परिजनों के सामने अपनी बात रख दी। मंगेतर के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने हर हाल में प्रेमिका के साथ ही निकाह कराने की जिद पकड़ ली। शादी से चंद रोज पहले युवक की जिद से परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने परेशान होकर युवक की ससुराल के साथ ही प्रेमिका के परिजनों से बातचीत की। तीन परिवारों के बीच उलझे मसले को हल कराने के लिए जुटी पंचायत में युवक की मर्जी के मुताबिक ही सबकुछ तय करा दिया गया। भांजे की इस जिद के आगे खाला (मौसी) ने भी अपनी बेटी की शादी की कुर्बानी दे दी। उधर, प्रेमिका के परिजन भी निकाह के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें