फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकड़ी अजीज में बुखार का कहर, 24 बुखार से पीड़ित, 7 लोग डेंगू आशंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। जिले में जानलेवा बुखार का कहर लगातार जारी है। अब डिडौली के सरकड़ी अजीज में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। यहां दो दर्जन से अधिक बुखार से पीड़ित हैं। घर-घर मेें लोग बीमार पड़े हैं। सात लोग डेंगू आशंकित पाए गए हैं। बुखार के कहर से ग्रामीण खौफजदा है। चारों ओर हाहाकार मचा है। स्वास्थ्य विभाग की दवा बेअसर हो गई है। जिम्मेदार मौन होकर बुखार का तांडव देख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के कुछ किलोमीटर की दूरी पर जोया ब्लॉक क्षेत्र के सरकड़ी अजीज गांव में पिछले पंद्रह दिन से बुखार कहर बरपा रहा है। यहां संजीदा, भीम शर्मा, अजीत सिंह, विष्णु सिंह, शिवा चौधरी, शनि चौधरी, वर्षा चौधरी, लोकेश, उमेश कुमार समेत दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। रोशचंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह, राजेश देवी, गोपाल सिंह, खेम सिंह, सुमन देवी और नीशु चौधरी समेत सात लोग डेंगू आशंकित हैं। सभी का इलाज डिडौली में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। घर-घर में बुखार के मरीज हैं। रोशचंद्र शर्मा और लोकेंद्र सिंह का पूरा परिवार बुखार में तप रहा है। कई बार ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से इसकी शिकायत की। किसी ने गांव में कैंप लगाकर दवा वितरण कराने की जहमत नहीं उठाई। मच्छरों के लार्वा मारने की दवा का छिड़काव भी नहीं कराया। ग्रामीणों में बुखार का खौफ है। गांव के लोगों ने मच्छरों का प्रकोप होने का हवाला देकर प्राथमिकता के साथ सफाई कार्य, मच्छरों का लार्वा मारने वाली दवा का छिड़काव कराने की गुहार लगाई है। इससे पहले क्षेत्र के गांव ढकिया चमन, नीली खेड़ी और असगरीपुर में भी डेंगू का प्रकोप रहा था। ढकिया चमन गांव में दो दर्जन से ज्यादा आशंकित मरीज मिल चुके हैं। अब सरकड़ी अजीज में बुखार पर काबू पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार को फिर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार बिट्टू ने जोया सीएचसी प्रभारी सुखदेव सिंह को बीमारी से अवगत कराया है।
डेंगू बुखार के लक्षण
तेज बुखार के साथ सिरदर्द, मन मचलना, उल्टी आना, भूख नहीं लगना, पैरों के तलवों में अत्यधिक खुजली होना, जोड़ों में अत्यधिक दर्द होना। डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर प्लेटलेट्स तेजी से घटना, त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते दिखाई देना आदि।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर गांव में बुखार का प्रकोप है तो गुरुवार को टीम भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। ग्रामीणों को दवा बांटी जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें