फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायंती कला में खौफजदा पुरुष घरों में नहीं लौटे

Thu, 16 Nov 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ जोया (अमरोहा)। 
विज्ञापन
कोतवाली डिडौली के गांव पायंती कला में तैनात पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां चेहल्लुम रखने को लेकर हुए बवाल को छह दिन बीत गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की गलियों से लेकर घरों तक सन्नाटा छाया है। बवाल के बाद से ही पुलिसिया कार्रवाई के भय से हर घर से पुरुष फरार चल रहे हैं। महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं। जो घरों से बाहर निकलने में दहशत मान रहे हैं।

 इतना ही नहीं बवाल के बाद से ही गांव की दुकानों के शटर नहीं उठे। जिससे महिलाओं और बच्चों को रोजमर्रा की चीजों को इधर-उधर देखना पड़ रहा है। पूरा गांव पुलिस की निगरानी में है। बता दें कि कोतवाली डिडौली के गांव पायंती कलां और पायंती खुर्द में शेख बिरादरी और मियां बिरादरी के लोग हैं। 10 नवंबर की दोपहर को कब्रिस्तान के निकट लग रहे मेले में शेख बिरादरी का कब्रिस्तान से सटी जमीन पर चेहल्लुम का मेला लगा था। बिरादरी के लोग कब्र के पास ही चेहल्लुम रखने लगे थे। जिसका विरोध होने पर भीड़ उग्र हो गई थी और बवाल हो गया था। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाए और फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में ग्राम प्रधान व पूर्व ग्राम प्रधान समेत 128 नामजद लोगों के अलावा 2500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बवाल के दिन से ही गांव के पुरुष घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में डेरा डाले है। छठे दिन बुधवार को भी गांव में पुलिस का पहरा रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें