फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी के प्रयास में गिरफ्तार पिता-पुत्र को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। गोकशी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार महजाद और उसके बेटे बिलाल को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों को रविवार रात तवई गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। इस दौरान बिलाल के पैर में गोली लगी, जबकि छर्रे लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन


रविवार की रात जितेंद्र कुमार बालियान टीम के साथ गश्त पर थे। उनके साथ दरोगा प्रवीण कुमार, विपिन कुमार और सिपाही अवध बिहारी, दिलशाद, विकास दीक्षित, राकी, दीपक, अनुभव व सचिन मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव तवई के जंगल में तालाब के पास दबिश दी, जहां कुछ लोग गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सिपाही दिलशाद घायल हो गया। एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा फंसी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी बिलाल के पैर में गोली लगी। मौके से पुलिस ने दो बैल और कटान के उपकरण बरामद किए।
पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम महजाद और बिलाल बताए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें