फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 84 दिन से धरने पर डटे किसानों ने मनाया भाई दूज

Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 84वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर किसानों ने भैयादूज का पर्व भी मनाया। रिंकी कुमारी आर्या और पिंकी कुमारी आर्या ने अपने छोटे भाई सुनील को तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व मंडल महासचिव जोगिंदर सिंह आर्य ने किया। युवा जिला उपाध्यक्ष ऋषभ त्यागी ने कहा कि अनुसंधान केंद्र ने गन्ने की उत्पादन लागत 392 रुपये प्रति क्विंटल आंकी है। ऐसे में डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य के आधार पर गन्ने का भाव 588 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से दया नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं। प्रहलाद सिंह आर्य ने कहा कि बकाया ब्याज का भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा। महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने भी ब्याज की राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई। इस दौरान डालचंद, रईस प्रधान, ब्रह्मदेव आर्य और कपिल चीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें