फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर, दूध बहाया

Mon, 04 Jun 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/चुचैला कलां। 
विज्ञापन
tomato - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने गांव के बाहर चांदपुर मार्ग पर आधा घंटे तक सड़क जाम की। जाम की          वजह से तपती गरमी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

किसानों ने विरोध स्वरूप टमाटर और दूध सड़कों पर बहा दिया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही हैं। फसल की लागत भी नहीं मिलने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार किसानों की ओर से आंखें मूंद रही है। टमाटर पांच रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। खेती की लागत बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर महावीर सिंह, ऋषभ चौधरी, अतुल त्यागी, कैलाश त्यागी, अमर सिंह, चांद खां, हकीमउददीन, नसीम चौधरी, अशोक वर्मा, यशवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें