भारतीय किसान यूनियन शंकर के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में एसडीएम कार्यालय से आंबेडकर चौक तक शौर्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली केसीसी का लाभ तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कराया जाए। किसानों को यूरिया एवं डीएवी के साथ जबरन नैनो यूरिया दिया जा रहा है। इससे किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों को कृषि फीडर की आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण के लिए पहुंचे प्रदूषण अधिकारी बिजनौर, एसडीएम, पशु चिकित्सा अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर खंड 4, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हसनपुर, विभाग उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड हसनपुर आदि ने मौके पर पहुंचकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नेमपाल सिंह, नेतराम सैनी ,राकेश चौहान, दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, सुंदर सिंह, रवि चौधरी, योगेंद्र सिंह, शेर सिंह राणा, धर्मवीर सिंह, नवलवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।