उप निदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किश्त शीघ्र ही जारी होना प्रस्तावित है। अगली किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना, बैंक खाते एवं आधार को एनपीसीआई में फीड कराना होगा।
इसकी जानकारी पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान के माध्यम से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी से प्राप्त कर सकते हैं। ई-केवाईसी करने के लिए www.pmkisan.gov.in में फार्मर कॉर्नर पर ई-केवाईसी पर जाकर अपने मोबाइल, लैपटॉप से ओटीपी के माध्यम से अथवा जन सेवाकेंद्र पर जाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते हैं। यदि किसी का स्टेटस रिजेक्टेड बाई पीएफएमएस है, तब भी उसे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना तथा आधार व बैंक खाते को एनपीसीआई में फीड कराना होगा, तब किश्तें आना शुरू हो पाएंगी। यदि किसी अन्य कारण से कृषक की किश्तें रूक गई है, तब वह पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से कृषि विभाग के कर्मचारी से सम्पर्क स्थापित कर त्रुटियों का निराकरण करा लें।