गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो साल से हम मांग कर रहे हैं कि हमारे गन्ना क्रय केंद्र बान प्रथम, बान द्वितीय, आवी हफीजपुर व फाजलपुर को स्योहरा मिल से हटाकर मिलक नारायनपुर मिल के साथ जोड़ा जाए, जिसका आश्वासन गन्ना सचिव एवं जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गांव में जाकर दिया गया था, लेकिन बावजूद इसके भी जिला गन्ना अधिकारी हमारी एक सुनने को तैयार नहीं है। हालांकि गन्ना किसानों ने इस मामले पर उप गन्ना आयुक्त से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने किसानों को बुधवार को मुलाकात के लिए मुरादाबाद बुलाया है।
क्रय केंद्र बदलवाने के लिए गन्ना समिति पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके केंद्र को स्योहारा शुगर मिल से हटाकर मिलक नारायनपुर शुगर मिल से नहीं जोड़ा गया तो सभी किसान एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
मंगलवार को स्योहारा थानाक्षेत्र के कुछ किसान इकट्ठा होकर मंडी समिति पहुंचे। यहां उन्होंने क्रय केंद्र को न बदलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो साल से हम मांग कर रहे हैं कि हमारे गन्ना क्रय केंद्र बान प्रथम, बान द्वितीय, आवी हफीजपुर व फाजलपुर को स्योहरा मिल से हटाकर मिलक नारायनपुर मिल के साथ जोड़ा जाए, जिसका आश्वासन गन्ना सचिव एवं जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गांव में जाकर दिया गया था, लेकिन बावजूद इसके भी जिला गन्ना अधिकारी हमारी एक सुनने को तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि 8 सितंबर को गन्ना समिति में सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें इन सभी क्रय केंद्रों को मिलक नारायनपुर शुगर मिल से जोड़ने का प्रस्ताव पास कराया था। लेकिन गन्ना समिति सचिव अमरोहा द्वारा इस प्रस्ताव को कार्यवाही रजिस्टर में नहीं चढ़ाया गया था। जिससे किसानों को काफी असंतोष हुआ। इसलिए चारों क्रय केंद्रों के किसानों ने एकजुट होकर गन्ना समिति में प्रदर्शन किया। हालांकि गन्ना किसानों ने इस मामले पर उप गन्ना आयुक्त से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने किसानों को बुधवार को मुलाकात के लिए मुरादाबाद बुलाया है। किसानों को उनकी मांगों के समाधान करने का अश्वासन भी दिया है।