फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित पानी को खेतों में छोड़ने के विरोध में भाकियू चढूनी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सार

प्रदूषित पानी को खेतों में छोड़ने के विरोध में भाकियू चढूनी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शनअमरोहा।फैक्टरी से निकलने वाले प्रदूषित पानी के विरोध में भाकियू चढूनी के युवा पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।कहा कि इस पानी से इलाके के लोगों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषित पानी को खेतों में छोड़ने के विरोध में भाकियू चढूनी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमरोहा। फैक्टरी से निकलने वाले प्रदूषित पानी के विरोध में भाकियू चढूनी के युवा पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। एक सप्ताह में प्रदूषित पानी को खेत और नाले में जाने से नहीं रोकने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष आशु चौधरी अपने पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने फैक्टरी के प्रदूषित पानी किसानों के खेतों एवं नाले में डालने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि इस पानी से इलाके के लोगों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। कहा कि फैक्टरी का प्रदूषित पानी भरत पाल के खेतों में तथा हाईवे पर बने नाले ( जो कि वर्षा के पानी के लिए बना है) छोड़ा जा रहा है। नाले में बड़े-बड़े बोर होने के कारण वह प्रदूषित पानी वातावरण और किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के पनपने की संभावना है। आस-पास के ग्रामीण काफी परेशान हैं। आरोप है कि फैक्टरी से निकलने वाले धुंए की वजह से इलाके के लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। इसलिए फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी को इलाके से कहीं दूर कहीं डलवाया जाए, ताकि लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया तो संगठन के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करते हुए हाईवे को जाम करेंगे। इस दौरान अमन प्रीत सिंह, विशाल सिद्धु, पारस चौधरी, प्रिंस, नितिन, जयदीप गिल, नितिन गंर्धव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें