फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी व अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामला तूल पकड़ रहा है। जिला मुख्यालय पहुंचे संगठन कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं ने इस संबंध में डीएम व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीओ हसनपुर पर बैंक प्रबंधक से मिलीभगत कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही तुरंत एफआईआर वापस लेने तथा सीओ हसनपुर का तबादला गैर जनपद में करने की मांग की।
बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि हसनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदनपुर की प्रथमा बैंक के प्रबंधक अभिषेक गहलौत ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही है।
विज्ञापन

सीओ हसनपुर ने बिना जांच कराए और बिना फुटेज देखे ही एफआईआर दर्ज कराई है, जो पूरी तरह से निराधार है। आरोप लगाया कि प्रबंधक खुद भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं। उनके द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। गांव खुर्तिया निवासी किसान रामवीर सिंह से प्रबंधक ने सेटलमेंट के नाम पर 85 हजार रुपये वसूल किए और उनके खाते में जमा सिर्फ 55 हजार रुपये हुए। बाद में पूछने पर बताया कि खाता एनपीए का है, इसमें ओटीएस नहीं होगा। प्रबंधक ने किसान रामवीर के 30 हजार हड़प लिए हैं।
इसी शिकायत पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी बैंक गए थे। खुद को घिरता हुआ पाकर प्रबंधक अभिषेक गहलौत ने उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान नेताओं ने एफआईआर वापस नहीं लेने तथा सीओ का तबादला दूसरे जिले में नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी अमित कुमार आनंद से मिले। इस दौरान कुलदीप भारती, अरविंद कुमार, इस्लाम अली, राजबाला भारती, रिहान, विजय सैनी, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें