फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजरपुर खुर्द बिजलीघर में किसानों ने डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू राजेश चौहान गुट का धरना नाजरपुर खुर्द बिजली घर पर शुक्रवार को भी जारी रहा। आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर में ताला डाल दिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो शनिवार को कांठ रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (राजेश चौहान) के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में नाजरपुर खुर्द बिजलीघर के गेट पर नाराज किसानाें ने ताला लगा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे कृषि पोषक कोड की मांग कर रहे हैं, मगर विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। धरने को कई दिन हो गए हैं इसलिए आज तालाबंदी की है। जब तक कृषि पोषक कोड खोल नहीं दिया जाता है, धरना ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर शनिवार को रोड जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। धरने में मुख्य रूप से चौधरी उमेद सिंह, राजू, कपिल कुमार, योगेंद्र कुमार, छतरपाल सिंह, जयवीर सिंह, करन सिंह, जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, गजेंद्र सिंह, किरनपाल, होमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें