फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच साल के इंतजार के बाद हसनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज में वर्तमान शैक्षिक सत्र में बीए कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने से छात्रों में खुशी का माहौल है। लेकिन अभी तक कालेज में किसी भी स्टाफ की तैनाती नहीं हुई। इसको लेकर छात्रों में मायूसी भी हैं। छात्रों का कहना है कि जल्द ही कालेज में स्टाफ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सपा शासनकाल में हसनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य का शुरू किया गया था लेकिन इसे भाजपा की सरकार में पूरा कराया गया है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड मुरादाबाद द्वारा 934. 24 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य कराया गया है। करीब दो वर्ष से डिग्री कॉलेज बनकर पूरी तरह से तैयार है लेकिन शैक्षिक सत्र का संचालन शुरू नहीं होने से छात्रों में मायूसी थी। लंबे समय से क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इसमें पढ़ाई शुरू करने का इंतजार कर रहे थे। 29 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसनपुर में आयोजित जनसभा में राजकीय डिग्री कॉलेज का लोकार्पण किया था। तब के बाद से विद्यार्थियों की निगाह इसके संचालन शुरू होने पर टिकी हुई थी। इस बार बीए कक्षा में ऑनलाइन किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में राजकीय डिग्री कॉलेज हसनपुर का भी नाम आ रहा है। कॉलेज कोड 877 है। कॉलेज का विकल्प चयन करने के लिए छात्र- छात्राएं इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। कॉलेज में शैक्षिक सत्र का संचालन शुरू होने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। लेकिन अभी तक कालेज में किसी भी प्रोफेसर की तैनाती नहीं हुई है। जिसको लेकर छात्र मायूस भी हैं। क्या-क्या विषय कॉलेज में हैं और कितनी सीटें हैं। इसकी तस्वीर भी साफ नहीं हुई है।
राजकीय डिग्री कॉलेज के शुरू होने का करीब दो साल से इंतजार किया जा रहा है। कालेज में अभी तक किसी भी प्रोफेसर की तैनाती नहीं हुई। जिससे कालेज संचालन के बारे में कोई सही जानकारी प्राप्त नहीं हो रही। -सौरभ चौहान, छात्र हसनपुर
विज्ञापन

बीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश्न के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज हसनपुर का विकल्प आ रहा है लेकिन अभी तक कॉलेज में कोई स्टाफ नहीं आया है। -अंकित चौहान, छात्र हसनपुर
कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी अभी कोई जानकारी नहीं लिखी गई है लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर हो रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराया है। मांग है कि कॉलेज में जल्द ही स्टाफ भेजा जाए।-आदित्य गोस्वामी छात्र हसनपुर
कॉलेज में कक्षाओं का संचालन जल्द शुरू होना चाहिए। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही की वजह से इसके संचालन में देरी हो रही है। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने से राहत मिली है।-विनीत कुमार, छात्र हसनपुर
राजकीय डिग्री कॉलेज हसनपुर में बीए के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। अगले सप्ताह तक कॉलेज में स्टाफ भेज दिया जाएगा। जल्द ही कालेज में शैक्षिक सत्र का संचालन शुरू हो जाएगा।-संध्या रानी, उच्च शिक्षा अधिकारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें