फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना प्रजाति 5009 की खरीद न होने पर मिल पर किसानों का हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वेव शुगर मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना प्रजाति 5009 की खरीद न करने पर किसानों ने शुक्रवार की रात मिल गेट पर हंगामा किया। आरोप है कि मिल प्रबंधन 5009 प्रजाति को 5011 बता रहा है। विवाद के निपटारे के लिए मिल प्रबंधन व किसानों के बीच बात चल रही थी।
विज्ञापन

वेव शुगर मिल में शुक्रवार से ही गन्ने की पेराई शुरू हुई है। अभी अगैती प्रजाति का गन्ना खरीदा जा रहा है। शुक्रवार को किसान अपनी पर्चियों पर गन्ना लेकर आए थे। कुछ किसान गन्ना प्रजाति 5009 का गन्ना लेकर मिल गेट पर आपूर्ति के लिए गए थे। मिल गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित किसानों ने मिल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गन्ना प्रजाति 5009 मिल द्वारा ही उपलब्ध कराई गई है।
हंगामे की जानकारी होने पर मिल के गन्ना अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। मिल प्रबंधन का कहना था कि गन्ना वैज्ञानिकों की जांच में स्पष्ट हो गया है कि 5009 प्रजाति वास्तव में गन्ना प्रजाति 5011 है। गन्ना विभाग के अनुसार गन्ना प्रजाति 5011 सामान्य प्रजाति है। इसकी खरीद में बाद में की जाएगी। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी लेकिन गन्ने की खरीद में गन्ना विभाग के नियमानुसार ही की जाएगी। हंगामा करने वालों में राकेश कुमार, अमित, महावीर सिंह, रवि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें