भाकियू असली के बैनर तले किसानों ने शनिवार को गन्ने की होली जलाई। किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान की मांग की।
शनिवार को जिलाध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व मे किसान अमरोहा काफूरपुर मार्ग पर इकट्ठा हुए। नारेबाजी करते हुए इन्होंने गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नही होगा तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे। गन्ने का पैसा नही मिलने से किसान पर अर्थित संकट आ गया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
अमरोहा गन्ना मिल को चालू कराने की भी मांग उठाई। जिससे किसान आसानी से अपना गन्ना समय पर डाल सके और उनका समय से भुगतान भी हो। उनके परिवार का ठीक से भरण्ा पोषाण्ा हो सके। क्षेत्र के काफी संख्या में किसान गन्ना बोते हैं। ऐसे में वह गन्ना कहां ले जाएं, यही चिंता उन्हें सताती रहती है, इसलिए चीनी मिल शुरू होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अभिषेक, जयदेव सिंह, वीरपाल, राजेंद्र, रणवीर, हरपाल सिंह, राजवीर, कावेंद्र, जगवीर, रविंद्र सिंह, विरेश कुमार, रोहित, खेमचंद, सोमपाल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।