अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर और भारी पुलिस बल मौजूद है।
किसानों का कहना है कि हम तो तब तक फ्री रखेंगे तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती। बता दें, गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को बीजेपी और किसानों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से किसान संगठन के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन किसान संगठनों की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ जिसकी वजह से नाराज किसान संगठनों ने गुरुवार को जगह-जगह आंदोलन तेज कर दिया है।
किसानों के द्वारा किए गए टोल फ्री के मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा के एसडीएम विवेक यादव और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से वार्ता की जा रही है।