फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द और एमएसपी की गारंटी को तय करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कृषि कानूनों को रद्द और एमएसपी की गारंटी को तय करने की मांग की है। किसान नेताओं ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर भाजपा सरकार काम कर रही है। सरकार के इस फैसले से किसानों को नुकसान होगा। पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, आलोक कुमार और भयंकर सिंह की अगुवाई में किसान नेता शनिवार को कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार को किसानों की समस्या समझ में नहीं आ रही है। कृषि सुधार के नाम पर किसानों की जमीन पर कब्जा करने की साजिश है। किसान अब सरकार के मकसद को समझ चुका है। किसानों ने कहा कि किसानों के उत्पाद की खरीद के लिए एमएसपी की गारंटी तय की जाए। ताकि किसानों को उत्पाद की सुरक्षा हो सके। किसानों ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना जरूरी है। क्योंकि किसानों की आय नहीं बढ़ रही है। फसलों और उपज के समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की अनुसार करें। इस दौरान नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भयंकर सिंह, बादशाह सिंह, रामप्रसाद सिंह, डॉ. चंद्रपाल सिंह, शादाब आलम, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद राशिद, रफीक, महेश ठाकुर, सिराजुद्दीन, बलराम सिंह, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें